धनबाद, जनवरी 24 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा बाजार स्थित गांधी स्मारक उच्च विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित समारोह में 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। विद्यालय में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। प्रधानाध्यापिका रेणु रॉय ने पढ़ाई को लेकर बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया। मंच संचालन संतोष कुंभकार व धन्यवाद ज्ञापन दिवाकर महतो ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक रघुपति दसौंधी, गौरीनाथ कुंभकार, राजन रवानी, विकास पांडेय, अबोध मिश्रा, मंजु कुमारी, प्रिया कुमारी, निशिता कुमारी, रंजना कुमारी आदि का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.