छात्र-छात्राओं को दी गई योजनाओं की जानकारी
बेगुसराय, मई 23 -- गढ़पुरा। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र से संचालित योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना का प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत प्लस हाई स्कूल गढ़पुरा में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया गया। डीआरसीसी के सहायक प्रबंधक साधना कुमारी के द्वारा बिहार सरकार के द्वारा संचालित किया जा रहा सात निश्चय योजना की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई। डीआरसीसी के कर्मचारी अमन कुमार एवं धनंजय कुमार के द्वारा 45 छात्र-छात्राओं का काउंसलिंग कार्य किया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शिव शंकर महतो एवं अन्य सभी शिक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.