छात्र-छात्राओं को दिलाई जल संरक्षण की शपथ
मैनपुरी, जुलाई 21 -- संत विवेकानंद ग्रुप द्वारा संचालित सभी विद्यालयों में मंगलवार को जल संरक्षण व वर्षा जल संचयन पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, बैनर, स्लोगन, भाषण के माध्यम से जल संरक्षण का प्रभावशाली संदेश दिया। निदेशक डा. जेपी यादव ने कहा कि यदि आज हम जल संरक्षण के प्रति गंभीर नहीं हुए, तो भविष्य में जल संकट मानव जीवन की सबसे बड़ी चुनौती बन जाएगा। इसलिए जल बचाना केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा पवित्र कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार वर्षा जल संचयन को अपनाए तथा अनावश्यक रूप से बहते नलों को तुरंत बंद करें। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुलिस ने जल संरक्षण की ली शपथ, 'कैच द रेन' अभियान का दिया संदेश कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.