लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज में नारीशक्ति वंदन अधिनियम प्रचार अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. पंकज सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आदर्श पटेल ने छात्र-छात्राओं को नारीशक्ति वंदन एवं महिला सशक्तिकरण की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. गौरव अवस्थी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. शैलेन्द्र, डॉ. अमित कुमार यादव, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राजीव कुमार शर्मा, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. विकास चैरसिया सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सहभागिता कर नारी सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिब...