छात्र-छात्राओं को दिया गया प्रकृति संरक्षण का संदेश
बेगुसराय, मई 22 -- नावकोठी, निज संवाददाता। पूर्वी डफरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर क्विज, चित्रांकन एवं भाषण प्रतियोगिता सहित कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पेड़-पौधों, जीव-जंतुओं एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक हर्षवर्धन कुमार ने बच्चों से कहा कि जैव विविधता का संतुलन बनाए रखना मानव का सबसे बड़ा दायित्व है। उन्होंने जलचर, नभचर एवं थलचर जीवों की चर्चा करते हुए कहा कि मनुष्य विवेकशील प्राणी है और उसे प्रकृति के संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। एचएम व शिक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में बच्चों को विभिन्न पेड़-पौधों एवं फूलों की जानकारी भी दी गई। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण व जैव विविधता के प्रति जागरूक किया क्विज प्रतियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.