भागलपुर, फरवरी 14 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि शंकर शाह विक्रमशिला महाविद्यालय कहलगांव में शुक्रवार को स्टाफ काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार मिश्रा ने की। बैठक में महाविद्यालय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। सर्वप्रथम विद्यार्थियों की समस्याओं पर विचार किया गया। गर्ल्स कॉमन रूम में छात्राओं के बैठने की समुचित व्यवस्था और पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। महाविद्यालय के प्रधान सहायक ने तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की कमी का मुद्दा उठाया, जिस पर आवश्यक कार्रवाई कर रिक्तियों को दूर करने का निर्णय लिया गया। बैठक में विद्यार्थियों के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी। निर्धारित उपस्थिति पूरी नहीं कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.