रुडकी, जनवरी 30 -- बुग्गावाला। शुक्रवार को पुलिस ने गुरु तेगबहादुर इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा,आपातकालीन नंबरों सहित विभिन्न जानकारी दी गई। वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील रमोला ने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में महिलाएं और बालिकाएं पुलिस से संपर्क करें, पुलिस उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है। बालिकाओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर, साइबर अपराध आदि के प्रति जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...