गोपालगंज, मई 13 -- थावे।थावे प्रखंड के विशंभरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार को धतिवना पंचायत में छात्र-छात्राओं के बीच चमकी बुखार एवं दिमागी बुखार को लेकर जागरूकता किया गया। इस दौरान बच्चों को बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

चमकी बुखार के लक्षण सीएचओ कविता शुक्ला ने बताया कि चमकी बुखार को दिमागी बुखार भी कहा जाता है। इस बीमारी में दिमाग में सूजन आ जाती है, जिससे मरीज की स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने बताया कि सिरदर्द, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, तेज बुखार और बेहोशी इसके प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

बीमारी का प्रसार और रोकथाम उन्होंने कहा कि यह बीमारी प्रायः मई, जून और जुलाई महीने में अधिक फैलती है। खाली पेट लीची खाने से बच्चों में इस बीमारी का ख...