गंगापार, अप्रैल 10 -- मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को सारंगापुर स्थित करमा पैरामेडिकल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को जागरूक किया गया। थाना प्रभारी घूरपुर दिनेश सिंह की अगुवाई में मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक भैयाराम विश्वकर्मा, एस आई फरहा खान, पूनम देवी व वंदना यादव द्वारा करमा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर थाना प्रभारी घूरपूर दिनेश सिंह ने कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में पुलिस को सूचना दें, आपकी पूरी सहायता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.