मधेपुरा, मार्च 9 -- पुरैनी। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण कराया गया। इस दौरान फेकरारही उमवि. के छात्र-छात्राओं को एचएम कंचन कुमारी, खेरहो उमवि. के एचएम चतुर्भुज कुमार की देख रेख में छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण कराया गया। रविवार को दुर्गापुर मध्य विद्यालय के एचएम प्रशांत कुमार की देखरेख में वर्ग छह से आठ के छात्र-छात्राओं को मंदारहिल बांका परिभ्रमण कराया। परिभ्रमण दल को दुर्गापुर पंचायत के मुखिया दिनेश शर्मा ने हरी झंडा दिखाकर रवाना किया। मौके पर उपेन्द्र राम, मनजीत कुमार, रिंकू देवी शिक्षक अभय कुमार, विजय कुमार, प्रेमलता कुमारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...