छात्र-छात्राओं को एक माह नि:शुल्क लाइब्रेरी
अलीगढ़, जून 2 -- अलीगढ़। लायंस क्लब अलीगढ़ ने अध्यक्ष विकास जैन के नेतृत्व में मंगलवार को सेवा कार्य के रूप में छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए एक माह नि:शुल्क डिजिटल लाइब्रेरी की लाभ दिया। ये कार्य राजेंद्र डिजिटल लाइब्रेरी निरंजन पुरी के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र डिजिटल लाइब्रेरी का का शुभारंभ पूर्व मंडल अध्यक्ष एलडी वार्ष्णेय, रीजन चेयरपर्सन सीए अवन कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजक सीमा रानी गुप्ता, क्लब सचिव डॉ. आरके गुप्ता एड. ने लाइब्रेरी की सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. पी कुमार, डॉ. पीके शर्मा, डॉ. एसपी सिंह, महेश चंद गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, मुनेष कुमार गोयल, विष्णु गुप्ता, नागेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.