शामली, फरवरी 26 -- विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित रोवर्स-रेंजर्स के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. हरेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. योगेंद्र पाल सिंह व बॉटनी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। रेंजर्स प्रभारी डॉ. नीतू त्यागी एवं रोवर्स प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार के नेतृत्व में चल रहे शिविर में जिला संगठन आयुक्त गीता रानी व जिला प्रशिक्षण आयुक्त गायत्री देवी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। द्वितीय दिवस पर प्रतिभागियों को "विपदा में अवसर तलाशने" विषय पर प्रशिक्षण दिया गया तथा विभिन्न प्रकार की गांठों का अभ्यास कराया गया। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रदेशों की झांकियों को पोस्टर के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.