छात्र छात्राओं को अनुपस्थित दिखाकर अनुत्तीर्ण करना निंदनीय : शुभम गिरी
देहरादून, सितम्बर 8 -- हरिद्वार। भूपतवाला स्थित राजकीय महाविद्यालय और प्रदेश सरकार पर समाजवादी पार्टी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने छात्र छात्राओं के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को अनुपस्थित दिखाकर अनुत्तीर्ण किया गया जबकि उन्होंने परीक्षा दी। बाल्मीकि चौक स्थित समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं का शोषण हो रहा है। पहले तो परीक्षा पेपर लीक होता था अब छात्र छात्राओं को अनुपस्थित दिखाकर अनुत्तीर्ण करने का मामला भी सामने आ गया है। महाविद्यालय के नाम पर छात्र छात्राओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जिन छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय में बैठकर परीक्षा दी उन्हें अनुत्तीर्ण दिखाना बहुत निंदनीय है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.