मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- छपार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बरला इंटर कॉलेज बरला के छात्र-छात्राओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान भारत माता की जय व वंदेमातरम के जयकारे लगाए। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को तिरंगा यात्रा बरला इंटर कॉलेज से आरंभ गांव ताजपुर से होते हुए बरला से मुख्य मार्गों से कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं व कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस दौरान मनोज कुमार सिंह, मोहम्मद फुरकान त्यागी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Balia News: अभाविप की तिरंगा यात्रा बनी आकर्षण यह भी पढ़ें- Unnao News: सौ मीटर त...