बलरामपुर, फरवरी 17 -- बलरामपुर संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र श्रीदत्तगंज के न्याय पंचायत आदम प्रेमनगर अंतर्गत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय देवरिया मुबारकपुर में मीना मंच मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान मॉडल, चार्ट, रंगोली एवं जलवायु आधारित प्रदर्शनी प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्रभारी व प्रधानाध्यापक अरुण यादव ने की। उन्होंने कहा कि मीना मंच का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोंच विकसित करने के साथ उनमें कला-कौशल को निखारना है। विशेष रूप से बेटियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं आत्मरक्षा के प्रति सशक्त बनाना इस मंच की प्राथमिकता है। बच्चों ने जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.