अंबेडकर नगर, अप्रैल 29 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के टांडा रोड स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय कटरिया में छात्र छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग एवं तनाव प्रबंधन विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को भविष्य की दिशा तय करने में मार्गदर्शन देना और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केएनआई सुल्तानपुर के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर राघवेंद्र त्रिपाठी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में वैश्वीकरण के बढ़ते प्रभाव, अर्थशास्त्र विषय के महत्व तथा विभिन्न रोजगार के अवसरों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने छात्राओं को समय के अनुसार कौशल विकसित करने और सकारात्मक सोच बनाए रखने की सलाह दी। कार्यक्रम में अतिथि के ...