वाराणसी, फरवरी 9 -- पिंडरा (वाराणसी)। पिंडरा विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबतपुर में सोमवार को बच्चों को स्वच्छ और शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर लगाया गया। ग्राम प्रधान चिऊरा पुर विपिन सिंह एवं ग्राम प्रधान बाबतपुर सुशीला देवी और शिक्षकों के सहयोग से उच्च प्राथमिक विद्यालय में लगे वाटर कूलर का उद्घाटन एसएस पब्लिक स्कूल बाबतपुर की प्रधानाचार्य संध्या सिंह ने किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक धर्म विकास, राजकुमार प्रसाद, किरन प्रभा, ज्योति लता, कुसुम लता मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.