आगरा, मार्च 23 -- रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल की ओर से गांव हेता के दो प्राथमिक विद्यालय में अलग-अलग प्रसाधन कक्ष बनवाए गये। पीडीजी नीरव निमेष ने कक्षों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि संस्था सदैव ही सेवा व जरूरतमंदों के कार्यों के लिए समर्पित रहती है। हमारी पीढ़ी ही कल का भविष्य है। विशेष रूप से छात्राओं के लिए यह बहुत ही असहज स्थिति होती है जब उन्हें खुले में शौच जाना पड़ता है। हमारा यह प्रयत्न रहना चाहिए कि प्रत्येक प्राणी सर्वाधिक मंगल सतत समृद्धि व संसाधनों से युक्त रहे। हर दृष्टि से यह मानवता का संरक्षण संवर्धन करे। प्रधानाचार्य ने अपने भाषण में अध्यक्ष मीरा गुप्ता और संस्था का इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। गांव प्रधान व अन्य गांववासी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.