गिरडीह, मई 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जैक 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद आरके महिला कॉलेज की कई छात्राओं ने रिजल्ट में अंक संबंधी गड़बड़ी होने की शिकायत की है। छात्राओं का कहना है कि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद प्राप्तांक अपेक्षा से काफी कम प्रकाशित हुए हैं, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं तथा आगे के नामांकन एवं भविष्य को लेकर चिंतित हैं। छात्राओं ने झारखंड छात्र मोर्चा को इस परेशानियों से अवगत कराया। मौके पर मोर्चा के अभय कुमार, विशाल झा, रोहित मंडल, कुंदन सिंह, आर्यन वर्मा, रौनक, करण, सूरज, आशीष आदि थे। अभय कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2026: CBSE 12वीं रिजल्ट, कैसे तय होंगे आपके नंबर? समझें ग्रेस मार्क्स, मॉडरेशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.