देवघर, जून 25 -- करौं, प्रतिनिधि। समग्र शिक्षा अभियान द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध कराए गए नोटबुक का वितरण विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पुष्पा देवी ने छात्र-छात्राओं के बीच किया l समग्र शिक्षा अभियान द्वारा विद्यालय के 24 छात्र-छात्राओं के बीच सुचारू ढंग से पठन-पाठन करने को लेकर नोटबुक उपलब्ध कराया गया था l जिसका वितरण गुरुवार को किया गया l इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं रोजाना साफ सुथरा होकर विद्यालय आने का काम करें। ताकि उनको गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ दिया जा सके l उन्होंने सभी अभिभावक से कहा कि अपने-अपने छात्र-छात्राओं को नियमित विद्यालय भेजने में अपना योगदान दें l कहा कि सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क मध्यान भोजन, जूता मौजा,बैग, कॉपी, किताब, छात्रवृत्ति आदि दी जाती है। यह भी पढ...