घाटशिला, मई 13 -- पोटका। जमशेदपुर के व्यवसायी विमल अग्रवाल, विश्वनाथ शर्मा, सांवरलाल शर्मा ने मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन के छात्र-छात्राओं के बीच ढेर सारे खिलौने और उपहार वितरित किए। उपहार पाते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। मौके पर व्यवसायियों ने कहा कि इन बच्चों की आंखों में जो उम्मीद है, वही हमें इस काम के लिए प्रेरित करती है। ये मुस्कान किसी भी पुरस्कार से बड़ी है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय इस क्षेत्र के हो, संथाल, मुंडा एवं भूमिज आदिवासी समुदायों और वंचित तबके के बच्चों की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के प्रति कार्य करता है। विद्यालय न केवल पाठ्यक्रम, बल्कि बच्चों के सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक विकास को भी प्राथमिकता देता है। यह भी पढ़ें- सोनारी के ऑर्किड रेजीडेंसी में 4 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों ने गणेश व...