पाकुड़, जून 24 -- शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाने वाले कक्षा एक एवं दो को कॉपी तथा कक्षा तीन, चार एवं पांच के छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क वितरण किए जाने वाले कॉपी तथा लक्ष्य एवं प्रगति पुस्तक का बुधवार को प्रखंड प्राथमिक विद्यालय महेशपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार रविदास की उपस्थिति में वितरण किया गया। विद्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कक्षा एक के सात एवं कक्षा दो के नौ, कुल 16 छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क कॉपी का वितरण किया गया। जबकि कक्षा तीन के 14, कक्षा चार के 12 तथा कक्षा पांच के 19, कुल 45 छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी एवं लक्ष्य और प्रगति पुस्तक का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की सहायक अध्यापिका किरण कुमारी भगत एवं बेबी कुमारी भी उपस्थित थी।

हिं...