किशनगंज, अप्रैल 22 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण शुरू कर दिया गया है। प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई पुस्तकें बच्चों को वितरित की जा रही है। जिससे विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति नया उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली में पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा एवं सहायक शिक्षिका मारिया निजामी की उपस्थिति में विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 80 छात्र-छात्राओं के बीच कक्षावार पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। पुस्तकों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.