बलरामपुर, फरवरी 15 -- ललिया संवाददाता। श्रीराम इंटर कॉलेज बसंतपुर में वार्षिकोत्सव समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद दद्दन मिश्र के प्रतिनिधि पंकज मिश्र, प्रो जेपी पांडेय एवं प्रो विशाल मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य एवं सामाजिक संदेश से ओत-प्रोत लघु नाटिका प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता पर आधारित प्रस्तुतियों को दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा। समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.