छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच को लगी शिविर
बोकारो, मई 16 -- गोमिया। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तीसरी में डीवीसी कोनार डिस्पेंसरी एवं सीएसआर कोनार के संयुक्त तत्वावधान में सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। 167 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। कोनार परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने कहा कि तीसरी गांव डीवीसी के सीएसआर क्षेत्र में आता है और यहां के ग्रामीणों तथा बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है। भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। डॉ बीएन मंडल ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच की तथा वर्तमान मौसम में स्वस्थ रहने, साफ-सफाई बनाए रखने और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर में छात्र-छात्राओं की जांच सफल संचालन में अमन टोप्पो, नंदलाल, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.