रिषिकेष, मई 2 -- पब्लिक इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति के जरिए श्रमिकों की महत्ता बताई। कार्यक्रम में विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। शनिवार को डोईवाला स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने किया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस हमें उन कामगारों के सम्मान का अवसर देता है, जिनकी मेहनत से संस्थान और समाज निरंतर आगे बढ़ते हैं। वरिष्ठ शिक्षक भुवनेश वर्मा और अश्वनी गुप्ता ने कहा कि श्रमिकों के परिश्रम के बिना किसी भी संस्था की कल्पना नहीं की जा सकती। यह भी पढ़ें- सेंट जोजफ्स अकादमी में श्रमिकों को किया सम्मानित श्रम का सम्मान करना ही सच्चे अर्थों में समाज ...