बिजनौर, फरवरी 2 -- जेपी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 वीं के छात्र छात्राओ के लिए आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विद्यालय के प्रबंधक विकास गुप्ता उर्फ रॉकी ने सभी छात्रों को अपने जीवन की नई दिशा की तरफ अग्रसर होने की बात कहते हुए सभी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनीत तोमर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी विद्यालय की पहचान होते हैं और जहां भी जाए, अपने विद्यालय की गरिमा को बनाए रखें।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल का चयन रहा, जिसे मिस यूनिवर्सल प्रतियोगिता की तर्ज पर बड़े ही रोचक एवं गरिमामय ढंग से आयोजित किया गया। जिसमें मिस्टर फेयरवेल आदित्य सैनी, मिस फेय...