ललितपुर, अप्रैल 13 -- महरौनी। कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिदरवाहा ब्लाक महरौनी में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकें बांटी गयी और सभी बच्चों से मन लगाकर पढ़ने के लिए कहा गया। नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान शशि प्रभा, विशिष्ट अतिथि यादवेंद्र सिंह बुंदेला, पूर्व प्रधान शंकर लाल यादव, ग्राम शिक्षा समिति सदस्य हरचरण अहिरवार की मौजूदगी और विद्यालय प्रबंध समिति उपाध्यक्ष हरवंश राजा की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक लखनलाल सेन आर्य ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही छात्रों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें और कार्यपुस्तिकाएं वितरित की जा रही हैं। यह योजना ''स्कूल चलो अभियान'' के तहत संचालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.