समस्तीपुर, मार्च 2 -- उजियारपुर, निसं। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय माधोडीह के 48 छात्र छात्राओं का जत्था रविवार को परिभ्रमण पर वैशाली रवाना हुये। इस क्रम में बच्चे भगवान महावीर जैन की जन्मस्थली, विश्व शांति स्तूप, अशोक महान का स्तंभ, संग्रहालय, बुद्ध समाधि स्थल सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों का दीदार करेंगे। जत्था का मार्गदर्शन करने गए प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार पासवान ने बताया कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत परीभ्रमण कार्यक्रम से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। जत्था में मो. इकबाल नसीम, उम्मति फातमा, नेहा कुमारी, मो असरफ, संतोष कुमार, आदर्श कुमार, शिक्षा सेवक जगदीश महतो आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...