दुमका, अप्रैल 8 -- मसलिया, प्रतिनिधि। राज्य सरकार के कल्याण विभाग की विशेष पहल पर प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल सरायदाह के तत्वावधान में मंगलवार को प्लस टू उच्च विद्यालय मसलिया में 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के बीच कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर कल्याण गुरुकुल के नितेश कुमार ने उपस्थित बच्चों की कैरियर से संबंधित सभी प्रकार के जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को एल्वक्ट्रिसियन, प्लम्बर, सिलाई कटिंग, सीएनसी मशीन ऑपरेटर आदि ट्रेड में प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। विदित हो कि झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से प्रेझा फाउंडेशन विशेष प्रयोजन बहिनी के रूप में कार्यरत हैं। जो कल्याण गुरुकुल के माध्यम से युवाओं की कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। पिछले 1...