अमरोहा, नवम्बर 27 -- जोया। द आर्यंस स्कूल जोया में बुधवार को संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य आदेश सिंह ने प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं सहित स्टाफ को देश की एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। विद्यार्थियों ने संविधान निर्माताओं के योगदान, मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित भाषण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक चौधरी हरपाल सिंह, अनिल कुमार सिंह व निदेशक अमन लिट्ट एवं गौरव चौधरी मौजूद रहे। वहीं चौधरपुर स्थित मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में भी संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने संविधान की महत्ता, उसके मूल सिद्धांतों और भारतीय लोकतंत्र में इसकी भूमिका पर प्रभावी भाषण प्रस्तुत किए। सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.