पीलीभीत, फरवरी 11 -- पीलीभीत। खमरियापुल स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव और सम्मान समारोह में विभिन्न विषयों पर होनहारों ने प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह ने वर्ष भर विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालय से लेकर राज्य स्तर तक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं और इस कार्य में सहयोग करने वाले अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य वीरेन्द्र यादव ने छात्र-छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभाशीष दिया। साथ ही कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...