सोनभद्र, सितम्बर 26 -- बीजपुर,हिंदुस्तान संवाद। आगामी दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ के फायर विंग, आरएचएसटीपीपी रिहंद के माध्यम से सेंट जोसेफ स्कूल, एनटीपीसी रिहंद में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 600 छात्र-छात्राओं एवं 37 शिक्षकों को अग्नि सुरक्षा एवं अग्नि से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को आग लगने के प्रमुख कारणों, विद्युत सुरक्षा, पटाखों के सुरक्षित उपयोग, आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी तथा आपातकालीन स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया, ताकि विद्यार्थी एवं विद्यालय स्टाफ आपात स्थित...