हिन्दुस्तान टीम, सितम्बर 28 -- बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर छात्र-छात्राएं, मजदूर और किसान आंदोलन के लिए सड़क पर उतर गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर भिड़ंत्त हुई। पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की। प्रदर्शकारी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए बल प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों पर पहले वाटर कैनन चलाया गया, फिर उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। लाठीचार्ज में कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए। कुछ स्टूडेंट्स बेहोश भी हुए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। प्रदर्शनकारी ने पत्थरबाजी भी की। एक पत्थर महिला एसपी के सिर पर आकर लगा, गनीमत रही कि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। पटना पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार,...