छात्र-छात्राएं कृषि प्राविधिक सहायक पद पर चयनित
पीलीभीत, जून 28 -- पीलीभीत, संवाददाता। चौधरी निहाल सिंह कृषि पीजी कॉलेज ऐमी में कृषि छात्रों ने एक बार फिर से परिचम लहराया है, जिसमें ईशा गंगवार, दुर्वेश कुमार, सुभाष कुमार, कुलदीप सरोज, धर्मेंद्र कुमार का कृषि प्राविधिक सहायक पद पर चयन हुआ है। इससे कॉलेज में खुशी का माहौल है। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड पीलीभीत के अध्यक्ष चौधरी दिग्विजय सिंह ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत अनुशासन और लगन का परिणाम है। कॉलेज प्राचार्य डॉ एसपी सिंह ने कृषि प्राविधिक सहायक पद पर चयनित सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैँ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.