लखनऊ, अगस्त 3 -- छात्रवृत्ति योजना का समयबद्ध एवं पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करें - गोयल लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने सभी शिक्षण संस्थानों से कहा है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी समय-सारिणी का अक्षरशः पालन करें। उन्होंने कहा है कि सभी संस्थान अपने परिसर में संचालित सभी मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों, निर्धारित शुल्क, सीटों एवं अन्य आवश्यक विवरणों का पोर्टल पर समयबद्ध एवं त्रुटिरहित अंकन करें, जिससे कोई भी पात्र छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।

छात्रवृत्ति योजनाओं की बैठक एसपी गोयल सोमवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं के सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध संचालन के संबंध में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने ...