औरंगाबाद, मार्च 31 -- हसपुरा हाई स्कूल मोड़ स्थित शंकर गुप्ता के पुत्र गोपी राज को मंगलवार को एक शिक्षण संस्थान ने अंग-वस्त्र से सम्मानित किया। गोपी राज इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में 452 अंक लाकर माता-पिता को गौरवान्वित किया है। वह हसपुरा हाई स्कूल का छात्र है। उनके पिता मिठाई बनाने का काम करते है। मां गृहिणी है। संसाधनों की कमी के बाद भी छात्र ने कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल की। चाचा सतीश कुमार, राज कुमार, धर्मेंद्र कुमार लाला, डा. राजू रंजन कुमार ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.