फरीदाबाद, अप्रैल 27 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सरकारी स्कूलों में अब छात्र केवल मिडडे मील खाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि वे इसके जरिए पोषण की वैज्ञानिक समझ भी हासिल करेंगे। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने मिडडे मील योजना को गृह विज्ञान विषय से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को संतुलित आहार और उसके महत्व के प्रति जागरूक बनाना है।

नई योजना की विशेषताएंनई योजना के तहत छात्रों को भोजन परोसने के साथ-साथ उसमें मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी भी दी जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि कौन-सा भोजन शरीर के लिए क्यों जरूरी है और इससे किस प्रकार ऊर्जा व विकास में मदद मिलती है। इससे बच्चों में कम उम्र से ही सही खानपान की आदत विकसित करने में मदद मिलेगी। योजना के अंतर्गत केवल पोषण की जानकारी ही नहीं, बल्कि भोजन तैयार करने के सही तरीकों पर भ...