किशनगंज, मार्च 26 -- पोठिया। मा्स्यियकी महाविद्यालय, किशनगंज में छात्रों के कौशल विकास के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिष्ठाता डॉ. वी. पी. सैनी, मा्स्यियकी महाविद्यालय, किशनगंज की अनुमति एवं सहयोग से ये कार्यक्रम एससी/एसटी/ओबीसी सेल द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित और संपन्न किए गए। कार्यक्रम का प्रभारी समन्वयन डॉ. सुदेष्णा सरकार ने किया, जबकि प्रमुख सहयोगियों में अभिषेक कुमार और डॉ. पुष्पा कुमारी शामिल रहीं। आयोजित कार्यक्रम में छात्रों और प्रधानाध्यापक ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कौशल विकास के अंतर्गत छात्रों को रेज़्यूमे लेखन, औपचारिक ईमेल तैयार करना, सॉफ्ट स्किल्स और साक्षात्कार कौशल पर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एससी/एसटी/ओबीसी छात्रों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति अवसरों पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.