फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 14 -- शमसाबाद, संवाददाता।लघुशंका की अनुमति लेने गये एक छात्र पर शिक्षिका का कहर टूट पड़ा। शिक्षिका ने उसके कई थप्पड़ जड़ दिये। घर जाकर छात्र ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर परिजन विद्यालय पहुंच गये और हंगामा किया। थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गयी है। थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण का पुत्र एक निजी विद्यालय में कक्षा 1 का छात्र है। शनिवार को विद्यालय में पढ़ाई के दौरान बच्ये को लघुशंका महसूस हुयी। इस पर उसने शिक्षिका से अनुमति मांगी। परिजनों का आरोप है कि शिक्षिका ने छात्र को कई थप्पड़ मार दिये। छात्र ने घर पहुंचकर पूरी जानकारी दी। परिजन विद्यालय पहुंचे और शिक्षका से नाराजगी जतायी। विद्यालय प्रबंधन से भी शिकायत की गयी। प्रबंधन की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया इससे नाराज छात्र के परिजनों ने शिक्...