मुंगेर, अप्रैल 12 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थानाक्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसका मोबाइल व सोने की चेन लूट ली। घटना सुतखाना गांव की है। पीड़ित छात्र अमन कुमार ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ डीएवी स्कूल के पास कोचिंग से घर लौट रहा था। तभी तीन-चार गाड़ियों पर सवार होकर आए बदमाशों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने अमन को नाले में गिराकर राइफल के कुंदे से जमकर पीटा, जिससे उसका एक दांत टूट गया और सिर में गंभीर चोटें आईं। अमन के अनुसार, कुछ दिन पहले क्रिकेट मैच के दौरान बीच-बचाव करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में इरफान, अरमान और राजा नामक युवकों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमन को सदर अस्पताल, मुंगेर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.