छात्र को नोटिस भेजने के मामले में पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच शुरू
नोएडा, सितम्बर 9 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने वाले गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के छात्र अक्षत त्रिपाठी को पांच लाख रुपये के मुचलके का नोटिस जारी करने के मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। विवाद बढ़ने के बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि इस कार्रवाई में जिलाधिकारी की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने छात्र के खिलाफ धारा-130 के तहत कोई आदेश जारी नहीं किया। प्रयागराज निवासी अक्षत त्रिपाठी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट की ओर से पांच लाख रुपये के मुचलके का नोटिस दिया गया था। नोटिस में आरोप लगाया गया था कि अक्षत सीजेपी के धरने में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय के दूसरे छात्रों को उकसा रहे थे। साथ ही उन पर सरकार विरोधी भ्रामक बातें फैलाने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.