नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में बताया कि ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के छात्र के खिलाफ नोटिस जारी करने वाले अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने 4 सितंबर को जीबीयू के एक छात्र को पेपर लीक के मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आह्वान पर जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने और इसमें शामिल होने के लिए कथित तौर पर अभियान चलाने के आरोप में नोटिस जारी कर 5 लाख रुपये का बांड भरने को कहा था। साथ ही, दो जमानती भी जमा करने को कहा था। हालांकि बाद में नोटिस को वापस ले लिया गया था。 यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के एग्जक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड, CJP धरना प्रदर्शन को लेकर छात्र को दिया था नोटिसनोटिस जारी कर...