नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में बताया कि ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के छात्र के खिलाफ नोटिस जारी करने वाले अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने 4 सितंबर को जीबीयू के एक छात्र को पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने पर नोटिस जारी किया और 5 लाख रुपये का बॉन्ड भरने को कहा था। हालांकि बाद में नोटिस को वापस ले लिया गया था।मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ के समक्ष यह बयान तब दिया जब जीबीयू छात्र अक्षत त्रिपाठी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पी.वी. दिनेश ने मामले की जल्द सुनवाई का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- छात्र को नोटिस जारी करने वाले अधिकारी क...