देवघर, अप्रैल 1 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के कुमैठा गांव के समीप एक सड़क हादसे में स्कूली बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार खंडहरा गांव निवासी नाबालिग छात्र ज्ञान लोक पब्लिक स्कूल जा रहा था। वह एक टेंपो की पीछे सीट पर बैठा था। कुमैठा गांव के पास चालक अन्य बच्चों को बैठाने के लिए वाहन रोक रहा था, तभी छात्र उतरकर आगे बैठने के लिए बढ़ा। उसी दौरान देवपुर मोड़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आ गया। हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां से बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद लोगों ने ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन मे जुट ...