छात्र को जहरखुरान गिरोह ने लूटा
इटावा औरैया, अगस्त 25 -- इटावा। जयपुर से इटावा आ रहे एलएलबी छात्र को रास्ते में तीन युवकों ने बेहोश करके उसके साथ लूट कर ली। युवकों ने उससे दोस्ती करके चिप्स खिलाए थे और वह बेहोश हो गया था। गिरधारीपुरा ए ब्लाक जयपुर निवासी राजू सिद्दीकी का 17 वर्षीय पुत्र दिलशाद एलएलबी का छात्र है। सोमवार वह जयपुर से स्लीपर बस से इटावा के अशोकनगर अपने बहनोई राशिद के घर आ रहा था। दिलशाद ने बताया कि रास्ते में उसकी तीन युवकों से जान-पहचान हुई। बातचीत के दौरान युवकों ने उसे चिप्स खिलाए और चिप्स खाने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपितों ने छात्र का मोबाइल और नकदी पार कर दी। बस इटावा पहुंचने पर छात्र के होश में न होने पर चालक ने उसे समृद्धि हास्पिटल के पास हाईवे किनारे फेंक दिया। काफी देर तक छात्र के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.