बलिया, अप्रैल 1 -- सुखपुरा। क्षेत्र के भरतपुरा गांव में मंगलवार को परीक्षा देकर लौट रहे छात्र संजीत यादव को चाकू मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने भरतपुरा निवासी अंकुश यादव, रजनीश यादव और विवेक कुमार ठाकुर को बसंत विहार पार्क की बाउंड्री के पास से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आदर्श श्रीवास्तव, कृष्णकांत शर्मा, संतोष राजभर, विजय सिंह, अंकित दुबे व त्रिपुरारी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.