छात्र को गोली मारने में प्रधान के बेटे सहित छह पर हत्या के प्रयास का मुकदमा
इटावा औरैया, जून 26 -- इटावा, संवाददाता। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में बीए छात्र वीर प्रताप सिंह को गोली मारने के मामले में पुलिस ने प्रधान के बेटे सहित छह आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घायल छात्र को भाजपा एमएलसी का पौत्र बताया जा रहा है।विक्रमपुर निवासी अनुज चौहान ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 25 जून की दोपहर करीब दो बजे उसका भाई वीर प्रताप सिंह अपने दोस्त शिवा के साथ बाइक से आईटीआई चौराहे से लिटिल शेफ कैफे की ओर जा रहा था। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर बयानबाजी के चलते हुई विक्रांत की हत्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.