छात्र को गोली मारने में चार लोगों पर केस दर्ज
गाजीपुर, मई 8 -- रेवतीपुर (गाजीपुर)। ताड़ीघाट गांव में गुरुवार की रात को डीएलएड छात्र को गोली मारने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की सुबह चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना गुरुवार देर रात एक तेरही कार्यक्रम से लौटते समय मामूली कहासुनी के बाद हुई। पुलिस के अनुसार, ताड़ीघाट निवासी राजू यादव (25) गांव के मन्नू चौधरी के यहां आयोजित तेरही कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। घर से लगभग 150 मीटर पहले गांव के उत्तरी छोर पर कुछ युवकों से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते हमलावरों ने तमंचे से राजू यादव को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली राजू के सिर के दाहिने तरफ पिछले हिस्से को चीरते हुए निकल गई। वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही खून से लथपथ हालत में अचेत होकर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.