बिजनौर, मई 16 -- शिवालाकला/नूरपुर। क्षेत्र के गांव फीना में कॉलेज जा रहे एक छात्र को पालतू कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा कुत्ता मालिक के विरुध्द रिपोर्ट लिखाई है। शनिवार को सार्वजनिक आर्य इंटर कॉलेज के प्रधानचार्य जगराम सिंह ने थाने में तहरीर दी है कि शनिवार की सुबह कॉलेज का कक्षा नौ का छात्र मौहम्मद यासिर पुत्र मौहम्मद अशफाक निवासी शिवालाकला अपने घर से कॉलेज रहा था। कॉलेज परिसर के पास ही अमर सिहँ के पालतू कुत्ते ने उसे काटकर घायल कर दिया। शिकायतकर्ता ने कहा है कि यह कुत्ता पहले भी कई को काट चुका है। प्रधानाचार्य ने कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- घर के बाहर खेल रही मासूम को कुत्ते ने किया लहूलुहान यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: घर के बाहर खेल रही मासूम को पड़ोसी के कुत्ते ने काट कर किया लहूलुहान

हिंदी हिन्दुस्त...